Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों को दी चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • कोचियों पर रखें कड़ी नजर
  • कलेक्टर ने दिए धान के तत्काल भौतिक सत्यापन के निर्देश

रायपुर।

प्रदेश में जारी धान खरीदी महापर्व के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने रायपुर जिले के लखौली, मंदिरहसौद और पलौद धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर केवल वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जाए और कोचियों (बिचौलियों) पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

किसानों से सीधा संवाद और फीडबैक

निरीक्षण के दौरान खाद्य सचिव ने खरीदी केंद्रों पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तौल और बारदाने की उपलब्धता को लेकर किसानों से फीडबैक लिया। कंगाले ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता और किसानों की सुविधा है।

गेट पास ऐप और टोकन व्यवस्था पर जोर

व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खाद्य सचिव ने निर्देश दिए कि ‘गेट पास ऐप’ में समयबद्ध एंट्री हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि छोटे और सीमांत किसानों के टोकन कटने में कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं आनी चाहिए। तौल प्रक्रिया, नमी मापक यंत्र और स्टैकिंग व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की गई।

भौतिक सत्यापन अनिवार्य: कलेक्टर

मौके पर मौजूद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी धान खरीदी की जा रही है, उसका साथ-साथ भौतिक सत्यापन (Physical Verification) भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में यह ध्यान रखा जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे, खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow