Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में पहली बार गौ-विज्ञान परीक्षा, टॉपर्स को मिलेंगे 51 हजार रुपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 लाख छात्र करेंगे भागीदारी

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से करीब 5 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के टॉपर को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। रजिस्ट्रेशन 7 सितंबर से शुरू होंगे और 15 अक्टूबर तक चलेंगे।

राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति इस परीक्षा का आयोजन कर रही है, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रांत संयोजक इरन्ना सपारे और सुबोध राठी के अनुसार, इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गाय के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व से परिचित कराना है। आज के समय में समाज धीरे-धीरे गो पालन से दूर हो रहा है, जिसके चलते सड़कों पर लावारिस गायों की संख्या बढ़ रही है और आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

परीक्षा का उद्देश्य:
इस आयोजन के माध्यम से छात्रों में गाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा के साथ-साथ, प्रदेश के स्कूलों में गाय के महत्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, सेमिनार आयोजित होंगे और व्याख्यान दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन और परीक्षा सामग्री:
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से 50 से 100 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित एक किताब भी दी जाएगी, जिसमें गाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी होगी। इसी किताब के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा में सफल होने वाले टॉपर्स को 12 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment