कबीरधाम।
छत्तीसगढ़ कबीरधाम में नामदेव कल्याण समिति के बैनर तले आज नामदेव समाज की महिलाओं की बैठक का आयोजन नामदेव सामाजिक भवन में किया गया। इस बैठक में समाज की अनेक महिलाओं ने भाग लिया और महत्वपूर्ण चर्चाएं की गईं।
बैठक की शुरुआत श्री रामायण पाठ, भजन और आरती पूजन से हुई। इसके बाद, समाज के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीमती तरुणा नामदेव की अगुवाई में महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। वृक्षारोपण के बाद, समाज की गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में, सभी उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से अस्थाई पदों का चयन किया। इस चयन में संरक्षक श्रीमती विद्या नामदेव, अध्यक्ष श्रीमती मनीषा नामदेव, सचिव श्रीमती माधवी नामदेव, उपाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी नामदेव, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा नामदेव, और सह सचिव श्रीमती शारदा नामदेव को मनोनित किया गया।
महिलाओं को अगली बैठक में अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराने का अधिकार भी दिया गया है। आगामी मीटिंग में टीम को फाइनल कर अन्य पदों का चयन पूरा करने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज के कार्य में तेजी लाई जा सके। अगले महीने मंदिर के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला-पुरुष दोनों का सहभागिता होगा। इसकी सूचना भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।








