Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा सदस्यता अभियान

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मंडल बैठक दुर्ग जिला कार्यालय में आयोजित की गई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई, अंजोरा और रिसाली मंडलों की बैठक में प्रमुख वक्ताओं में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और दुर्ग ग्रामीण विधायक तथा राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने स्वागत भाषण दिया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। सदस्यता अभियान संयोजक राजेंद्र उपाध्याय ने मंडलों में चल रहे सदस्यता अभियान के बूथ-वार आंकड़े और अब तक के सक्रिय सदस्यों की संख्या पेश की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सरकार बनाने की पहली सीढ़ी है और सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को 15 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक पूरा करने का आग्रह किया। सिंह ने लक्ष्य रखा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कम से कम तीन घंटे पार्टी के लिए समर्पित करना चाहिए।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि 1 सितंबर से चले आ रहे इस अभियान में अब तक करोड़ों लोगों ने भाग लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 अक्टूबर तक अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की अपील की।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, जिला मंत्री रोहित साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, और रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment