Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौथे साल भी हिंदू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

हिंदू नववर्ष उत्सव समिति, जेवरा और नदकठी प्रखंड के तत्वावधान में लगातार चौथे साल श्री साजा राउत देवालय परिसर में भव्य हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस विशेष आयोजन में 300 कलशों के साथ एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में श्री राम दरबार की झांकियों का आकर्षण था, जो बाजे-गाजे के साथ श्री साजा राउत देवालय परिसर से मुख्य मार्ग धमधा रोड होते हुए जेवरा और सिरसा महावीर मंदिर तक गई। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद यह यात्रा वापस श्री साजा राउत देवालय लाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजन के अंतर्गत, शोभा यात्रा के बाद सामूहिक रूप से श्री राम लला की आरती की गई। सरस्वती शिशु मंदिर, जेवरा सिरसा के बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो इस आयोजन को और भी भव्य बना गया। तत्पश्चात, खिचड़ी के रूप में प्रसाद वितरण किया गया।

news paper editing
previous arrow
next arrow