Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में महादेव सट्टा एप्प से जुड़ी ठगी का खुलासा: 28 करोड़ की सट्टेबाजी, 95 बैंक खातों का दुरुपयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  • सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर में भंडाफोड़
  • संदिग्ध बैंक खातों में 28 करोड़ 76 लाख रुपये जमा, 25 करोड़ 51 लाख रुपये का आहरण
  • जशपुर पुलिस ने 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रुपये को फ्रीज किया
  • बाप-बेटा मिलकर ग्रामीणों के खातों का दुरुपयोग, 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों की हेरा-फेरी
  • आरोपियों से 2 लाख 30 हजार रुपये नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त
  • सरकारी नौकरी और योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी, रिपोर्ट पर थाना तपकरा में मामला दर्ज
  • एसडीओपी और पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों की गिरफ्तारी और जाँच जारी

जशपुर।

जशपुर जिले में महादेव सट्टा एप्प से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खातों से करीब 28 करोड़ 76 लाख रुपये जमा और 25 करोड़ 51 लाख रुपये का आहरण करने की जानकारी प्राप्त की है। जशपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सट्टा एप्प से जुड़े 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रुपये को फ्रीज कर दिया है।

गिरोह ने बाप-बेटा मिलकर भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों का दुरुपयोग किया और 95 बैंक खातों के माध्यम से 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी की। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 30 हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक सील, सिम कार्ड और पासपोर्ट जब्त किए हैं।

प्राथी विकास लकड़ा ने बताया कि नवंबर 2023 में मनोज ताम्रकार और उसके पुत्रों ने उन्हें सरकारी नौकरी और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर धोखा दिया। आरोपियों ने उनके दस्तावेज़ लेकर 2 अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाया और उसका दुरुपयोग किया। मामला दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देशन में एसडीओपी विनोद मंडावी की नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की और जांच को आगे बढ़ाया।

आरोपीगण में मनोज ताम्रकार (58 साल), सुकेश ताम्रकार (25 साल), चंद्रसेन ताम्रकार उर्फ सोमू (26 साल), और योगेश साहू (23 साल) शामिल हैं। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि इस मामले में मास्टरमाइंड और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment