Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओडिशा से मोपेड की डिक्की में छिपाकर रायपुर ला रहे थे लाखों का गांजा, खमतराई पुलिस ने घेराबंदी कर 2 तस्करों को दबोचा

Raipur Ganja Smuggler Arrested

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नार्थ जोन के अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से लगभग 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक मोपेड पर गांजा लेकर आ रहे हैं। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अरोरा धर्मकांटा, भनपुरी के पास घेराबंदी कर टीवीएस जूपिटर मोपेड (CG04 PV 1604) को रोका।

पुलिस ने जब मोपेड और आरोपियों की तलाशी ली, तो अलग-अलग प्लास्टिक झिल्लियों में छिपाकर रखा गया 4 किलो 496 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे यह मादक पदार्थ ओडिशा से लेकर आ रहे थे और इसे रायपुर के स्थानीय बाजार में अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई करीब 70 हजार रुपये कीमत की मोपेड को भी जब्त कर लिया है।

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार ढीमर (27 वर्ष), निवासी सुभाष नगर बीएसयूपी कॉलोनी (थाना तेलीबांधा) और शुभम घोष (29 वर्ष), निवासी शिव चौक, राजा तालाब (थाना सिविल लाइन) के रूप में हुई है।

खमतराई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/2026 दर्ज करते हुए धारा 20(बी) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से  कीअपील

नार्थ जोन पुलिस ने इस सफलता का श्रेय खमतराई थाने की टीम, सहायक पुलिस अधिकारी और स्थानीय गश्ती स्टाफ की तकनीकी व खुफिया जानकारी को दिया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
previous arrow
next arrow