Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम आवास योजना: अंशदान की राशि जमा कर शीघ्र पाएँ अपना घर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा ‘मोर मकान-मोर आस’ घटक अंतर्गत आवास निर्माण कार्य किया गया है। जिन हितग्राहियों ने वर्ष 2022-23 में आवास के लिए आवेदन किया है और जिनके नाम पात्र सूची में शामिल हैं, वे 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर 10 जनवरी 2025 को होने वाली लॉटरी में शामिल होकर अपना मकान प्राप्त कर सकते हैं।

 

आयुक्त ने हितग्राहियों को किया प्रेरित

इस संबंध में नगर निगम सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने हितग्राहियों, निर्माणकर्ता एजेंसी और ऋण प्रदाता बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने हितग्राहियों को शीघ्र राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 50 से 90 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हितग्राही भी उपस्थित हुए। आयुक्त ने उन्हें समझाया कि जितनी राशि वे मकान किराये के रूप में जमा कर रहे हैं, उतनी ही राशि मकान की कुल लागत में जमा कर देने पर उन्हें मकान प्रदान कर दिया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि बैंकों के माध्यम से घटते क्रम में ऋण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बिना किसी विशेष पत्राचार के दोनों पक्षों के बीच सीधे अनुबंध के माध्यम से हो रही है।

14 जनवरी को मिलेगा मकान का कब्जा पत्र

कल दोपहर 2 बजे से नगर निगम सभागार में उन हितग्राहियों की बैठक होगी, जिन्होंने 40 से 60 प्रतिशत राशि जमा कर दी है। ऐसे हितग्राही भी अपने अनुसार लोन लेकर अपना मकान प्राप्त कर सकते हैं। जो हितग्राही पूरी राशि जमा कर देंगे, उन्हें 14 जनवरी को मकान का कब्जा पत्र और चाबी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा सभी पात्र हितग्राहियों के लिए उपलब्ध है।

समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान

बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर और प्रभारी योजना अधिकारी विद्यायाधर देवांगन सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। हितग्राहियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने एजेंसी को दिए।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow