Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

घुमका नगर पंचायत चुनाव: AAP ने ठोका 13 सीटों पर जीत का दावा

Ghumka Nagar Panchayat Chunav

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजनांदगांव (ओमदर्पण न्यूज़)।

आगामी 1 दिसंबर को होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर घुमका में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अध्यक्ष पद सहित अपने सभी 13 प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, लोकसभा उपाध्यक्ष शिवा रायुडु, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र चंद्राकर और परमेश्वर साहू सहित तमाम पदाधिकारी लगातार वार्डों का दौरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता: सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी, फूंका पुतला

भाजपा-कांग्रेस से जनता का मोहभंग

पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा का कहना है कि घुमका की जनता अब भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की कथनी और करनी के अंतर को अच्छी तरह समझ चुकी है। वर्षों से क्षेत्र की जनता पानी, सड़क, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन दोनों प्रमुख दलों ने केवल वादे किए, जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। ऐसे में इस बार लोग बदलाव के मूड में दिखाई दे रहे हैं और आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

जनसुविधाओं के मुद्दे पर जनता का मिल रहा साथ

पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। हर जनसुविधा के मुद्दे पर पार्टी ने मुखर होकर आवाज उठाई है, जिसका परिणाम है कि जनता का भरोसा तेजी से आप (AAP) की ओर बढ़ रहा है।

सभी 13 वार्डों के प्रत्याशी जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। नेताओं का दावा है कि जनता का जो अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार घुमका नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी अध्यक्ष पद सहित सभी 13 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

चुनाव को लेकर घुमका में ‘आप’ कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विकास के विजन को जनता तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बदलाव की इस लहर में जनता अब ईमानदार और विकासशील राजनीति को समर्थन देने के लिए तैयार नजर आ रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow