Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्यपाल ने लोहारीडीह मामले पर लिया संज्ञान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

छत्तीसगढ़ के कर्वधा जिले के लोहारीडीह गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना में 33 महिलाओं को निर्वस्त्र करके बर्बरता पूर्वक पीटने की बात सामने आई है। आरोप है कि घटना के बाद इन महिलाओं को दुर्ग महिला जेल में बंद कर दिया गया था।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से खबर फैली। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने घटना को स्वतः संज्ञान में लेते हुए अपनी टीम के साथ दुर्ग महिला जेल का निरीक्षण किया। महिला आयोग ने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे गोपनीय दस्तावेज के साथ ईमेल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजा।

हाल ही में अस्वस्थता से उभरने के बाद, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इस घटना की पूरी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। राज्यपाल ने यह भी कहा कि कार्यवाही के बाद रिपोर्ट छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और राज्यपाल सचिवालय को प्रस्तुत की जाए।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment