लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोयल का वार: डीएमके सरकार ‘महाभ्रष्ट’, स्टालिन को बताया ‘तमिल विरोधी’

Piyush Goyal Tamil Nadu Election Statement

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चेन्नई/नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने डीएमके सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शनिवार को एक साक्षात्कार में गोयल ने मुख्यमंत्री स्टालिन की सरकार को ‘अक्षम और महाभ्रष्ट’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता डीएमके की ‘तमिल विरोधी संस्कृति’ से तंग आ चुकी है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

गोयल ने अभिनेता विजय की राजनीतिक एंट्री को खारिज करते हुए कहा कि ‘फिल्मी सितारे आते और जाते रहते हैं।’ उन्होंने कमल हासन का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल फैन फॉलोइंग को वोटों में नहीं बदला जा सकता। चुनाव जीतने के लिए संगठन और प्रशासनिक विश्वास की जरूरत होती है। गोयल के अनुसार, डीएमके के अपने सहयोगियों के साथ भी मतभेद उभरकर सामने आ रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow