Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम बिरेभांट अहिवारा में हुआ भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • 28 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से बंधी वैवाहिक डोर

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

ग्राम बिरेभांट, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अहिवारा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर कुल 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। वर-वधुओं को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया गया। ग्रामवासियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आशीर्वाद देने पहुंचे:

अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर, पार्षद अनुज साहू, पवन जैन इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी व अधिकारी गण तथा ग्राम पंचायत विरेभांट के समस्त जनप्रतिनिधि गण भी उपस्थित रहे।

पारंपरिक अंदाज में निकली बिंदास बारात

दोपहर 12 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन ग्राम विरेभांट से पारंपरिक वाद्ययंत्रों व हर्षोल्लास के साथ बिंदास बारात प्रस्थान हुई। वर-वधू मंडप स्थल पर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार व रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार संपन्न हुआ।

शासन की ओर से सहायता व उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा उपहार सामग्री एवं सहायता राशि भी प्रदान की गई, जिससे उनके नवजीवन की शुरुआत सुखद हो सके।

बेटियों के सम्मान का प्रतीक

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की एक सराहनीय पहल का प्रतीक है, जो समाज में बेटियों के सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow