Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिसाली में देशभक्ति और खेलों का महासंगम: आजाद की प्रतिमा का अनावरण, मरोदा खेल उत्सव का आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रिसाली/दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा (वार्ड-20) में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, जनसेवा और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार को यहाँ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके साथ ही ‘मरोदा खेल उत्सव’ का शुभारंभ और वार्ड पार्षद कार्यालय का उद्घाटन समारोह भी धूमधाम से संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख चौक का नामकरण ‘वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक’ किया गया।

मरोदा खेल उत्सव: युवाओं को मिलेगा मंच

क्षेत्रीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मरोदा खेल उत्सव एवं जन उत्सव’ का विधिवत आगाज किया गया। इस उत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का नया मंच मिलेगा।

वार्ड-20 के नए कार्यालय का उद्घाटन

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 20 (शंकर पारा, स्टेशन मरोदा) के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह (निगम सिंह) के नए जनसंपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने पार्षद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह नया कार्यालय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण में मील का पत्थर साबित होगा और विकास को नई गति देगा।

आयोजन में उमड़ा जनसैलाब वैकुंठ धाम विकास समिति, नेवई-मरोदा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी शत्रुघन धनकर के संरक्षण में हुआ। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह और वार्डवासियों ने संभाली। इस अवसर पर भारी संख्या में मातृशक्ति, युवा और वार्डवासी मौजूद रहे।

आयोजन में पार्षद धर्मेंद्र भगत, सोनिया देवांगन, वरिष्ठ नागरिक डोमन सर्वा, नन्द किशोर सिंह, माला सिंह, विद्या देवी, टिकेश्वरी चन्द्रवंशी के साथ-साथ युवा व सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र निर्मलकर, संजु महानंद, मुकेश यादव, भागवत, परमेश्वर, बसंत राणा, हेमन्त राव, संतोष धनकर, सोनू राम सिंह, डॉ. आर. के. शर्मा, राजू राम और मुकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow