Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग जिले में 3810 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में, “हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के तहत ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत धमधा में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद ने भाग लिया और जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम की निगरानी की।

 

स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, सेग्रिगेशन शेड, सामुदायिक शौचालय और घरेलू किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया गया। श्रीमती अभिलाषा आनंद ने स्वच्छता पर आधारित चर्चा करते हुए, सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया और लोगों को घर-घर से सिर्फ सूखा कचरा ही लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गीला कचरा अपने घर के गुरवा में डिस्पोज़ करने और यूज़र चार्ज को लेकर भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।

स्वास्थ्य शिविर में 1233 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें शॉल, श्रीफल, और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ भी ली गई।

वहीं, ग्राम पंचायत थनौद, जनपद पंचायत दुर्ग में भी विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्री तारेन देशमुख, आरएमए, श्री आशीष राजपूत, आरएच ओ, श्रीमती पूजा साहू, सीएचओ और डॉक्टरों की टीम ने स्वच्छाग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 832 स्वच्छाग्राहियों का बीपी, शुगर, सर्दी बुखार आदि का परीक्षण किया गया और दवाई उपलब्ध कराई गई।

मशहूर अभियान “हमारा शौचालय हमारा सम्मान” के तहत आयोजित विश्व शौचालय दिवस पखवाड़ा 19 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच, विकासखंड पाटन में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान, पचपेड़ी, अशोगा, कसही, बोरवाय, करेला, जरवाय, खोला, बासीन, अरसनारा, घुघुवा, तेलीगुण्डरा, पौहा, भैसबोड़, किकिरमेटा और पतोरा जैसे गांवों में कुल 1129 स्वच्छाग्राहियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment