लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में दिल दहला देने वाली घटना: शराबी युवक ने पत्नी और सास की हत्या की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

जशपुर।

जिले के खजरीढाब गांव में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते शराब के नशे में अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसमें शराब के नशे ने स्थिति को और अधिक उग्र बना दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment