Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गणेश दर्शन के लिए निकले तीन दोस्तों के साथ भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिले के भिलाई तीन चरोदा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें गणेश दर्शन के लिए जा रहे तीन दोस्तों में से एक की जान चली गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय देवा साहू के रूप में हुई, जबकि उसके दोस्त 22 वर्षीय दीपक पटेल और 21 वर्षीय उमेश कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायपुर के उरला सिलतरा क्षेत्र के निवासी थे और शनिवार की रात एक ही बाइक पर भिलाई की ओर निकले थे। जैसे ही वे भिलाई तीन चरोदा के पास पहुंचे, उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है, क्योंकि देवा साहू चलते समय फोन पर बात कर रहा था, जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग और पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दीपक और उमेश को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया, जबकि देवा को वहां मृत घोषित कर दिया गया। उसके दोस्तों को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

देवा के परिजनों का आरोप है कि यदि घायलों ने उसे जबरदस्ती नहीं ले जाता, तो वह आज जिंदा होता। इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है, और भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment