Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टीवी पर भी हाउसफुल 5 ने रचा इतिहास, 4.65 करोड़ दर्शकों ने देखा प्रीमियर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंबई।

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद हाउसफुल 5 ने टेलीविजन पर भी नया कीर्तिमान बनाया है। स्टार गोल्ड पर हुए इसके वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को 4.65 करोड़ दर्शकों और 1.91 करोड़ घरों ने देखा। फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स – हाउसफुल 5A और 5B – का प्रयोग दर्शकों को खूब भाया। इस व्यूअरशिप के साथ यह अक्षय कुमार की साल की सबसे बड़ी टीवी रिलीज़ बन गई।

स्टार गोल्ड की टॉप मूवी लिस्ट में तीन हिट्स

स्टार गोल्ड ने इस साल के टॉप मूवी प्रीमियर में स्त्री 2, छावा और हाउसफुल 5 जैसी तीन बड़ी हिट्स दी हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपनी टीम के लिए “गर्व का पल” बताया, जबकि अक्षय कुमार ने दर्शकों के अपार प्यार के लिए आभार जताया।

मंसुखानी के निर्देशन में सितारों की जमकर कॉमेडी

तरुण मंसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा ने अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को खूब हँसाया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow