Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रेमिका के लिए पति बना हैवान; पत्नी और 3 साल के मासूम को मारकर नदी-तालाब में फेंका, 7 गिरफ्तार

प्रेमिका के लिए पति बना हैवान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फरसगांव/नवरंगपुर।

छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए सात फेरों के वचन और पिता के धर्म, दोनों का गला घोंट दिया। फरसगांव पुलिस ने महिला भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय मासूम बेटे वात्सल्य (बिट्टू) की हत्या के आरोप में मृतका के पति, सास-ससुर और प्रेमिका समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आधार पर इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया।

विशाखापट्टनम ले जाने के बहाने रची मौत की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया का बसंती प्रधान नामक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी वजह से रोहित और उसके परिवार ने भागवती को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई। 22 नवंबर 2025 को रोहित ने अपनी पत्नी भागवती को धोखे में रखा और विशाखापट्टनम घुमाने के बहाने घर से ले गया। इस सफर में उसके साथ उसके साथी भी शामिल थे।

रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पहले महिला और फिर उसके 3 साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिला का शव इन्द्रावती नदी में और बच्चे का शव ओड़िशा के सिंगसाड़ी तालाब में फेंक दिया गया।

परिवार ने रचा था षड्यंत्र, गुमशुदगी का नाटक

घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी सामान्य बने रहे। 6 दिसंबर 2025 को महिला और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना फरसगांव में दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल डिटेल्स ने रोहित की पोल खोल दी। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश में रोहित के पिता, मां और अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे। परिवार, भागवती को घर में रखने के लिए तैयार नहीं था।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीओपी और थाना प्रभारी विकास राय के मार्गदर्शन में साइबर सेल और फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने दोनों शवों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 61(2), 140(1), 103(1) और 238 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रोहित सेठिया (पति/मुख्य आरोपी)

  2. नरेश पाण्डे (मामेरा देवर)

  3. मिथलेश मरकाम (मित्र)

  4. बसंती प्रधान (रोहित की प्रेमिका)

  5. रमेशचन्द्र सेठिया (ससुर)

  6. उर्मिला सेठिया (सास)

  7. प्रभूलाल पाण्डे (मामा/ससुर)

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या और साक्ष्य छिपाने में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow