Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजधानी रायपुर के बीचो-बीच सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन बेखबर: राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायपुर। 

राजधानी रायपुर के गौरव पथ पर सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। इस बार, गुरु तेग बहादुर उद्यान और गड़ कलेवा के बीच एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी जमीन पर अवैध रूप से एक छोटा सा मकाननुमा ढांचा बनाया गया है। इस निर्माण की जानकारी शासन, प्रशासन और नगर निगम को भी नहीं है। इसे सरकारी जमीन को कब्जा करने का एक नया तरीका बताया जा रहा है।

इस ढांचे को मजार जैसा या उससे मिलता-जुलता बताया जा रहा है, और लोगो को आशंका है कि इसका इस्तेमाल भविष्य में जमीन पर कब्जा करने  व इसे वक्फ बोर्ड के अधीन करने के लिए किया गया। यह सब राजधानी के बीचो-बीच हो रहा है, जहां से नेताओं के निवास स्थान भी आसपास हैं और उनका मुख्य मार्ग भी है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे का कहना है कि प्रशासन को ऐसे सभी अवैध कब्जों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर इसी तरह सरकारी जमीनों पर कब्जे होते रहे, तो वक्फ बोर्ड धीरे-धीरे पूरे भारत पर कब्जा कर लेगा और हिन्दू समुदाय के लिए रहने की जगह नहीं बचेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां वक्फ बोर्ड की जमीनें हैं, उनकी जानकारी जनता और संगठन को मिलनी चाहिए, ताकि प्रशासन की मदद से उन्हें मुक्त करवाया जा सके।

गोपाल भिसे ने बताया कि अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया की सभी धर्म रक्षक टीम देश व धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय है और आगे भी बनी रहेगी। गोपाल भिसे ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह के मामलों की जानकारी संगठन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment