Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महापौर परिषद की बैठक में भिलाई में महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मिली मंजूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

 नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक का आयोजन महापौर नीरज पाल और उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में किया गया। इस बैठक में कुल सात प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में निगम के विभिन्न आवासीय और व्यवसायिक योजनाओं में भूखण्ड पर भवन निर्माण हेतु समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत, पहले से निर्धारित समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया, जबकि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक निर्माण दरों में 50 प्रतिशत वृद्धि की गई है।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों ने भूमिगत गैस या पेट्रोलियम लाइन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की और कार्य को आगे बढ़ाने की सहमति दी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, जिसमें इस कार्य के लिए ड्राइंग, डिज़ाइन और शर्तों का पूर्ण उल्लेख करते हुए इसे आगामी महापौर परिषद की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया।

“तुम्हर शहर तुम्हर जिम्मेदारी” अभियान के तहत रामनगर मुक्तिधाम के उन्नयन, विकास और रखरखाव कार्य के लिए एजेंसी को निःशुल्क सेवा प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में जोन-1 के तहत सभी वार्डों में बैडमिंटन ग्राउंड के निर्माण की स्वीकृति दी गई, वहीं जोन-4 में इस प्रस्ताव को स्थान बदलने के बाद पुनः महापौर परिषद में प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा, जोन क्र. 03 और शिवनाथ विस्तार योजना के मध्य स्थित भूमि के आबंटन पर न्यायालय में प्रकरण लंबित है, जहां से आदेश प्राप्त होने के बाद इसे आगामी बैठक में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है।

इस बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्रकार, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गंवई, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, केशव चैबे, मालती ठाकुर, और निगम के जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता वीनिता वर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow