Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
अहिवारा नगर स्थित लाल मैदान के पास भाजपा कार्यालय में आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अहिवारा विधायक राजमंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से अहिवारा नगर पालिका परिषद चुनाव प्रभारी सचिन सिंह बघेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजपा जिला भिलाई महामंत्री प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, विजय जैसवाल, के के खेलवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नटवर लाल ताम्रकार, अग्रलाल जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, निवर्तमान अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, मंडल महामंत्री संजय पांडे, महामंत्री राजा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने और पार्टी द्वारा चयनित प्रत्याशी को विजयी बनाने के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की शक्ति को मजबूत करना और आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow