
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 में दुर्ग रेंज के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धरम भूआर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस ऑपरेशन इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों की पुलिस टीमों और अर्धसैनिक बलों के कुल 1228 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीते।

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की, जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ा है।
सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य का चयन पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के मार्गदर्शन में किया गया था, और उन्होंने अपनी उत्कृष्टता से छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ दुर्ग रेंज का नाम रोशन किया।









