लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टॉयलेट विस्फोट में छात्रा झुलसी, नाराज पालकों का स्कूल के सामने हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर।

सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टॉयलेट में हुए विस्फोट में एक छात्रा के घायल होने से नाराज पालकों ने शनिवार सुबह से स्कूल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पालकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी, और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शन के बावजूद स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

शरारती छात्र ने टॉयलेट में डाला केमिकल, फ्लश करते ही विस्फोट

घटना शुक्रवार को स्कूल परिसर में हुई, जब चौथी कक्षा की एक छात्रा गर्ल्स टॉयलेट गई थी। किसी शरारती छात्र ने वहां केमिकल सोडियम डाल दिया था। जैसे ही छात्रा ने फ्लश किया, केमिकल की प्रतिक्रिया से विस्फोट हो गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

छात्रा की चीख सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पालकों की नाराजगी, स्कूल प्रशासन मौन

घटना से नाराज पालकों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसके कारण यह घटना हुई। पालकों ने मांग की है कि दोषी छात्र पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं।

हालांकि, प्रदर्शन के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और डायरेक्टर बाहर नहीं आए, जिससे पालकों में और आक्रोश फैल गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टॉयलेट में केमिकल रखने वाला छात्र कौन था और उसने ऐसा क्यों किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow