Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अम्बिकापुर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बाल उद्यान का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow
  • स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में पुलिस परिवार की महिलाओं ने वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पंकज शुक्ला/अंबिकापुर.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के रक्षित केंद्र में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बनाए गए बाल उद्यान का लोकार्पण किया गया। इस उद्यान का उद्घाटन सरगुजा संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग, सरगुजा कलेक्टर विलाश भोस्कर, और उत्तर सरगुजा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आई.जी. आरिफ शेख द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में बाल उद्यान की स्थापना का निर्देश दिया गया था, जिसका निर्माण रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथियों और पुलिस परिवार की महिलाओं ने बाल उद्यान परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में जिला पंचायत सीईओ नूतन कवर, संभागीय सेनानी नगर सेना राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, राकेश पाटनवार, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर प्रदीप जायसवाल सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment