Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुवैत में 43 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेड्यूल जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। यह दौरा कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर हो रहा है।

विदेश मंत्रालय की जानकारी
MEA ने बताया कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और रक्षा, व्यापार, व ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वहां के भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे, जो कुवैत का सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा कार्यक्रम

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

09:15 बजे (IST): कुवैत के लिए प्रस्थान।
11:35 बजे (स्थानीय समय): अमीरी टर्मिनल पर आगमन।
14:50 – 15:20 बजे: गल्फ स्पिक श्रमिक शिविर का दौरा।
15:50 – 16:50 बजे: शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सामुदायिक कार्यक्रम।
18:30 – 19:30 बजे: गल्फ कप (फुटबॉल) उद्घाटन समारोह।

रविवार, 22 दिसंबर 2024

10:00 बजे: बायान पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर।
10:30 – 10:45 बजे: कुवैत के अमीर से मुलाकात।
11:00 – 11:30 बजे: कुवैत के क्राउन प्रिंस से बातचीत।
11:30 – 12:30 बजे: कुवैत के प्रधानमंत्री से मुलाकात और समझौतों पर हस्ताक्षर।
13:00 बजे: प्रेस ब्रीफिंग।
15:30 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान।
22:00 बजे (IST): वायुसेना स्टेशन पालम, दिल्ली पर आगमन।

1981 के बाद पहली यात्रा
इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था।

व्यापार और ऊर्जा सहयोग

2023-24 में भारत और कुवैत का द्विपक्षीय व्यापार 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा।
कुवैत भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है।
भारतीय निर्यात ने पहली बार 2 अरब अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

ऐतिहासिक संबंध
कुवैत और भारत के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं। 1961 तक कुवैत में भारतीय रुपया कानूनी मुद्रा के रूप में चलता था।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment