Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हुआ एलान, CSK का यह युवा स्टार बना कप्तान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में

  • बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने किया एलान

 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम कुल आठ मैच खेलेगी, जिसमें एक वार्म-अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं। इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी।

भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। वैभव ने शतक भी जड़ा था, जिससे उन्हें प्रमुखता मिली है।

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन किया है। इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच वनडे मैच और दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं। मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को म्हात्रे का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

वैभव के लिए आईपीएल सीजन रहा शानदार
वैभव सूर्यवंशी का चयन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक बना दिया था। वैभव ने बिहार के लिए पांच प्रथम श्रेणी मैच और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन खास रहा।

केरल के लेग स्पिनर एनान भी टीम में
केरल के 17 वर्षीय लेग स्पिनर मोहम्मद एनान को भी इस टीम में जगह मिली है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो युवा टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए थे। इसके अलावा पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम:

  • आयुष म्हात्रे (कप्तान)

  • वैभव सूर्यवंशी

  • विहान मल्होत्रा

  • मौल्यराजसिंह चावड़ा

  • राहुल कुमार

  • अभिज्ञान कुंडू (उप कप्तान और विकेटकीपर)

  • हरवंश सिंह (विकेटकीपर)

  • आरएस अंबरीश

  • कनिष्क चौहान

  • खिलान पटेल

  • हेनिल पटेल

  • युधाजीत गुहा

  • प्रणव राघवेंद्र

  • मोहम्मद एनान

  • आदित्य राणा

  • अनमोलजीत सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी:

  • नमन पुष्पक

  • डी दीपेश

  • वेदांत त्रिवेदी

  • विकल्प तिवारी

  • अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)

भारत-ए टीम की घोषणा
इसके पहले बीसीसीआई ने भारत-ए टीम की घोषणा की थी। हालांकि, भारतीय सीनियर टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसे भी जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

भारतीय अंडर-19 टीम का इंग्लैंड दौरा
तारीख (कब से) कब तक मैच स्थान
24 जून   50-ओवर वार्म अप लॉफबोरो यूनिवर्सिटी
27-जून   पहला वनडे होव
30-जून   दूसरा वनडे नॉर्थैम्पटन
02-जुलाई   तीसरा वनडे नॉर्थैम्पटन
05-जुलाई   चौथा वनडे वॉर्सेस्टर
07-जुलाई   पांचवां वनडे वॉर्सेस्टर
12-जुलाई 15-जुलाई पहला बहु दिवसीय बेकनहैम
20-जुलाई 23-जुलाई दूसरा बहु दिवसीय केम्सफोर्ड

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow