Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम भिलाई: फिल्ड कर्मियों को दिया जीयो टैग के साथ कार्य स्थल का फोटो भेजने का निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) । 

नगर निगम भिलाई के विभिन्न पांच जोन में विभाजित क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपने कार्य स्थल का जीयो टैग के साथ फोटो भेजने का आदेश दिया गया है। यह कदम नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति को ट्रैक करने और उनकी प्रगति का सही आकलन करने के लिए उठाया गया है।

नगर निगम भिलाई के जोन-1 से लेकर जोन-5 तक के कार्यों में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बोरिंग संधारण, फिल्टर प्लांट, वाहन शाखा, कांजी हाउस, तोड़फोड़ दस्ता, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, संपत्तिकर, जलकर, भू-भाटक, आंगनबाड़ी, उद्यान और अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये सभी कार्य फिल्ड के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा जोन स्तर पर संपादित किए जाते हैं।

नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन प्रातः नगर निगम क्षेत्र के कार्यों का निरीक्षण करते हैं। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत, सभी क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, जीयो टैग लोकेशन और संबंधित कार्य स्थल की तस्वीर नगर निगम भिलाई के एक्टिविटी ग्रुप में भेजेंगे। यह पहल नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति को जानने में मदद करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कार्यों का संपादन सही तरीके से हो रहा है।

आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि इस तरीके से न केवल कार्यों की प्रगति का सही मूल्यांकन हो सकेगा, बल्कि क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। फिल्ड में कार्य करते समय, वे केवल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करेंगे, बल्कि प्रत्येक कार्य का लोकेशन और फोटोग्राफ प्रस्तुत करेंगे, जिनकी समीक्षा की जाएगी।

news paper editing
previous arrow
next arrow