Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल महाकुंभ 2025 में करेंगे सेवा अभियान का संचालन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल हिंदुओं की सम्पूर्ण समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक वृहद अभियान संचालित करेंगे। इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

महाकुंभ में मिलेगी निशुल्क सेवाएं: भोजन, टेंट और कंबल

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए टेंट, एक लाख कंबल, और पूरे कुम्भ क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही, 24 घंटे चाय और गरम पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचाने के लिए मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें हजारों डॉक्टर सेवा देंगे।

राष्ट्रीय बजरंग दल के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने बताया कि महाकुंभ में हिंदू समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए संगठन ने खुलकर समर्थन किया।

हजारों कार्यकर्ता करेंगे सेवा

इस सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाकुंभ में अपनी सेवाएं देंगे। पूरे आयोजन में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री विक्रांत शर्मा, प्रांत मंत्री मुकेश चक्रधारी, हिंदू हेल्पलाइन प्रमुख हेमंत साहू, ईश्वर राजपूत, पुखराज चौधरी, कैलाश प्रजापति, पुखराज जोशी, प्रांत महामंत्री महेन्द्र साओ, मोहन चक्रधारी, दीपक पटेल, असीम आचार्य, विजेंद्र उपाध्यक्ष, जुगेंद्र सिंह, गौरव इंगले, और रश्मि जैन के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा।

महाकुंभ में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संगठन के संचालक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के दिशा-निर्देश में यह अभियान चल रहा है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण समय दिया है।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow