15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमास प्रमुख की विधवा ने गाजा छोड़ा, तुर्किये में रचाया दूसरा निकाह

OM Darpan

Jul 27, 2025 10:18 pm 374 views
हमास प्रमुख की विधवा ने गाजा छोड़ा, तुर्किये में रचाया दूसरा निकाह

गाजा: इजरायल और हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच गाजा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हमास के पूर्व मुखिया याह्या सिनवार की विधवा समर मोहम्मद अबु जमर फर्जी पासपोर्ट के जरिए अपने बच्चों के साथ तुर्किये भाग गई हैं। यही नहीं, यनेट समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्किये में उन्होंने दूसरा निकाह भी कर लिया है। गाजा से बाहर निकलने का मुश्किल सफर इजरायली चैनल यनेट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि समर गाजा में नहीं हैं। वो अपने बच्चों के साथ तुर्किये चली गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा जैसे युद्धग्रस्त इलाके से निकलना किसी आम नागरिक के लिए संभव नहीं है। इसके लिए बड़ी रकम और कई लोगों की मदद की जरूरत पड़ती है। बताया गया है कि समर ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रफा बॉर्डर से मिस्त्र में प्रवेश किया और फिर वहां से तुर्किये पहुंचीं।
पति की मौत के बाद दूसरा निकाह गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में इजरायली हमले के दौरान हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत हो गई थी। उनकी मौत के कुछ महीनों बाद ही समर ने तुर्किये में दूसरी शादी कर ली। यनेट की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हमास ने युद्ध शुरू होने के बाद ही अपने प्रमुख नेताओं और उनके परिवारों को फर्जी दस्तावेजों की मदद से गाजा से बाहर निकालना शुरू कर दिया था।
सिनवार के भाई की विधवा भी गाजा से फरार सिर्फ समर ही नहीं, सिनवार के भाई मोहम्मद की विधवा नाजवा भी गाजा में नहीं हैं। पति की मौत के बाद नाजवा ने ही हमास की कमान संभाली थी। इजरायली सेना ने भी नाजवा और समर के गाजा छोड़कर जाने की पुष्टि की है। दोनों महिलाएं रफा बॉर्डर के रास्ते गाजा से बाहर निकली हैं। युद्ध के आंकड़े इजरायली सेना ने 16 अक्टूबर 2024 को हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर कर दिया था। उनकी मौत को 21 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 59,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915233420611

विज्ञापन

Advertisement