Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तर्रीघाट में हर घर जल उत्सव का आयोजन, जल संरक्षण पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर घर जल उत्सव तर्रीघाट

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 पाटन विकासखण्ड के ग्राम तर्रीघाट में जल जीवन मिशन योजना के तहत “हर घर जल उत्सव” धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जनता के साथ सरपंच अशोक साहू, सचिव जानचन्द्र चक्रधारी और जल जीवन मिशन के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

तर्रीघाट गांव को पी.एच.ई. विभाग ने जल जीवन मिशन योजना सौंप दी है, और भविष्य में इसका संचालन व रख-रखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को जल संचय और शुद्ध जल के महत्व को समझाना था।

उत्सव में जल कर और सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विशेष ज़ोर वर्षाकालीन वर्षा जल संरक्षण और प्रदूषण मुक्त शुद्ध पानी के फायदों पर दिया गया।

इस आयोजन से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और योजना की स्वामित्व भावना को बल मिला है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment