Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक के कंट्री हेड बेंजामिन राजकुमार जैल्दी का छत्तीसगढ़ दौरा रहा सफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग में उद्योगपति कैलाश जैन बरमेचा से मुलाकात, संभावित साझेदारी पर  हुई चर्चा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल हेड (एचएनआई बैंकिंग) बेंजामिन राजकुमार जैल्दी का हाल ही में संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ दौरा बेहद सफल और अर्थपूर्ण रहा।

इस दौरे के दौरान उन्होंने दुर्ग में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित उद्योगपति कैलाश जैन बरमेचा से शिष्टाचार भेंट की। कैलाश जैन बरमेचा कमला मोटर्स, बरमेचा एलिवेटर्स, बरमेचा टेक्सटाइल्स और बरमेचा फाइनेंस के संचालक हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बैंक के बिजनेस डेवेलपमेंट, ग्राहकों की अपेक्षाएं और भविष्य में संभावित आपसी हितों पर आधारित व्यावसायिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं, निवेश विकल्पों और बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहलों को लेकर भी मंथन हुआ।

इस अवसर पर जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक के छत्तीसगढ़ रीजनल हेड सचिन अवस्थी, दुर्ग शाखा की असिस्टेंट मैनेजर प्रियंका भट्टाचार्या और कमला मोटर्स के डायरेक्टर पद्मेश जैन बरमेचा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह दौरा बैंक और छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यापारिक समुदाय के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने और क्षेत्र में वित्तीय सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow