17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नर्सिंग कॉलेज में धर्मांतरण पर प्रबल प्रताप जूदेव का कड़ा संदेश: ‘अब नहीं होगा कोई समझौता!

OM Darpan

Apr 04, 2025 07:55 am 499 views
नर्सिंग कॉलेज में धर्मांतरण पर प्रबल प्रताप जूदेव का कड़ा संदेश: ‘अब नहीं होगा कोई समझौता!
जशपुर। कुनकुरी के होलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था और इस नकारने पर उसे प्रताड़ित किया गया। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जहां अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा है कि जशपुर में अब धर्मांतरण किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा है कि संबंधित संस्थान की मान्यता रद्द की जानी चाहिए और कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अन्यथा धर्म सैनिक स्वयं कार्यवाही करेंगे।

धर्म परिवर्तन का दबाव

आवेदन में छात्रा अमिशा बाई ने बताया कि वह हिंदू धर्म की अनुसरण करती हैं और होलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी में अंतिम वर्ष की नर्सिंग छात्रा हैं। कॉलेज की प्राचार्य विंसी जोसेफ ने बार-बार धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और नन बनने के लिए प्रलोभन दिया। जब उसने इस प्रस्ताव को नकारा, तो प्राचार्य ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अमिशा बाई ने आरोप लगाया कि उन्हें कॉलेज से निकाल देने की धमकी दी गई और हॉस्टल से 1 अप्रैल 2024 को निकाल दिया गया। इसके बाद उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया और प्राचार्य ने जानबूझकर उनकी उपस्थिति को अधूरी रखकर उन्हें परीक्षा में भाग लेने से रोकने की कोशिश की।

कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

अमिशा बाई ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर जशपुर से की है और शपथ पत्र भी सौंपा है। उनके साथ उनकी सहेली कु. मधु केरकेट्टा भी इस मामले में गवाह बनी हैं और उन्होंने भी कलेक्टर को कागजात प्रस्तुत किए हैं। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करता है और छात्रा को कब तक न्याय मिलता है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917141302869

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 21