Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तिरंगे की आन पर कुर्बान हुए लाल को खाकी का महासलाम: जब शहीद के पिता की आंखों में दिखा गर्व, तो भावुक हो उठा पूरा गांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


शहीद मुकेश वर्मा को बेमेतरा पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान।

बेमेतरा।

छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा और कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद कर बेमेतरा पुलिस ने कृतज्ञता प्रकट की है। 77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले के शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस की टीम थाना बेरला अंतर्गत पुलिस चौकी कंडरका के ग्राम कोहड़िया पहुंची।

शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

ग्राम कोहड़िया में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में वीर शहीद आरक्षक मुकेश वर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधिकारियों ने शहीद के पिता श्री पुनाराम वर्मा का शाल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया।

 इस गौरवशाली समारोह में ग्राम कोहड़िया के सरपंच, उप सरपंच, पंच, सचिव, ग्राम कोटवार, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से चौकी कंडरका से प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक हेमंत साहू, मुरली मनोहर सोनी एवं अन्य स्टाफ ने उपस्थित रहकर शहीद की शहादत को नमन किया। पुलिस के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान ही नई पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow