Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खमतराई पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

खमतराई:

खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को धर दबोचा गया है। इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

पीड़ित की रिपोर्ट: विवेकानंद नगर, दुर्ग के रहने वाले दानेश्वर निर्मलकर ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को वे अपने मित्र मिथलेश जंघेल से मिलने खमतराई के श्रीनगर इलाके में आए थे। रात करीब 9.30 बजे जब वे रिंग रोड नंबर 2 के पास पेट्रोल पंप के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी टीवीएस रेडर (क्रमांक CG/07/CQ/5832) गायब है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खमतराई पुलिस तुरंत हरकत में आई और अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी: तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुर्रा भट्ठी, संतोषी माता मंदिर के पास, थाना गुढियारी के निवासी दीपक निर्मलकर उर्फ गोपाल (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG/04/CQ/2578) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये है।

पुलिस टीम की भूमिका: इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई), निरीक्षक परेश कुमार पांडे (एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी), सउनि अतुलेश राय सहित साइबर यूनिट व खमतराई थाना टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow