लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोसानगर गौठान की बदलेगी सूरत, आयुक्त ने जारी किया नया रोस्टर; सातों दिन अलग-अलग अधिकारी करेंगे निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई के कोसानगर गौठान में गौ-सेवा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारियों की प्रतिदिवस के हिसाब से डयूटी लगाई है। अब सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग अधिकारी गौठान का स्थल निरीक्षण करेंगे और व्यवस्था का जायजा लेंगे।

यह रहेगा निरीक्षण का रोस्टर

जारी आदेश के अनुसार, सोमवार को जोन-1 आयुक्त अजय राजपूत निरीक्षण करेंगे। वहीं, मंगलवार को कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, बुधवार को सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, गुरुवार को उप अभियंता रीमा हुमाने और शुक्रवार को उप अभियंता बसंत साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सप्ताहांत में शनिवार को नोडल अधिकारी विनय शर्मा और रविवार को स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली स्थल निरीक्षण करेंगे।

जोन आयुक्त करेंगे औचक निरीक्षण

नियमित रोस्टर के अलावा, उच्च अधिकारियों की निगरानी भी बनी रहेगी। जोन-4 खुर्सीपार के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे को विशेष अधिकार दिया गया है। वे किसी भी दिन गौठान का आकस्मिक (सरप्राइज) निरीक्षण कर सकेंगे।

व्हाट्सएप पर भेजनी होगी जियो टैग लोकेशन

निरीक्षण केवल खानापूर्ति न हो, इसके लिए तकनीकी निगरानी भी रखी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अपने निर्धारित दिवस पर गौ-सेवा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी और निरीक्षण का ‘जियो टैग लोकेशन’ विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, अधिकारी वहां संधारित रजिस्टर में आवश्यक सुधार हेतु टीप भी अंकित करेंगे, ताकि कमियों को दूर किया जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow