उरला (सत्यानंद सोई)।
शुक्रवार, 8 अगस्त को उरला स्थित हरे कृष्णा पाइप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक दुखद हादसा हो गया। सुबह लगभग 11:00 बजे कंपनी में काम कर रहे मजदूर मालूराम ठाकुर, जो केशडबरी कोदवा जिला बेमेतरा के निवासी थे और वर्तमान में वार्ड क्रमांक 24 रॉवमंदिर बिरगांव में रहते थे, दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद कंपनी द्वारा उन्हें तुरंत सूयश हॉस्पिटल (कोटा) ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मुआवजे के लिए सामूहिक प्रयास
दुर्घटना के बाद, मजदूर के परिवार के लिए मुआवजे की व्यवस्था की गई। मृतक मालूराम ठाकुर साजा-क्षेत्र के एक आदिवासी समाज से आते थे। बिरगांव वार्ड 24 के पार्षद डिकेंद्र सिन्हा ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और परिवार के लिए 28 लाख रुपये का मुआवजा तथा मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन सुनिश्चित करवाई। यह आर्थिक सहायता आज रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर पीड़ित परिवार को दिलाई गई।
पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत
इस दुख की घड़ी में, पार्षद डिकेंद्र सिन्हा के साथ बिरगांव मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी रोहित यादव, भागीरथ यादव, गौतम साहू और आशीष पुष्पा यादव ने मिलकर मृतक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख रुपये नकद, 13 लाख रुपये का चेक और 14 लाख रुपये एसआईसी पीएफ के माध्यम से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। यह सहायता राशि परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।






