गुधेली (भिंभौरी)।
जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुधेली में उपसरपंच पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा और सचिव कमलेश्वर देशलहरे की उपस्थिति में हुए इस चुनाव में लिलेश (पंकज) वर्मा को निर्विरोध उपसरपंच चुना गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुधेली की सरपंच सीमा परमेश्वर निषाद समेत 20 वार्डों के पंच मौजूद रहे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच को शुभकामनाएं दीं।
इस चुनाव में शामिल पंचों में मंगतिन बाई, ललित कुमार साहू, संजय कुमार साहू, जितेंद्र कुमार साहू, टिकेश्वरी परगनिहा, शशि साहू, राधा साहू, प्रीति निर्मलकर, बिरेन्द्र कुमार साहू, परमेश्वर निषाद, सिंधुलता साहू, सुजाता यादव, अनीता साहू, शिवा चौहान, माहेश्वरी साहू, हेमंत साहू, उनिशा निषाद, रेणुका साहू और रामकुमार वर्मा उपस्थित रहे।









