Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

SECR जीएम को लोजपा का ज्ञापन: भोपाल ट्रेन में एसी कोच की मांग

Omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Omdarpan

बिलासपुर |

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले और प्रदेश के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में रेलवे प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

प्रमुख मांगें:

  1. प्राथमिक उपचार केंद्र: छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए “प्राथमिक उपचार केंद्र” (First Aid Center) की सुविधा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

  2. ट्रेन परिचालन का विस्तार: छत्तीसगढ़ से विंध्य क्षेत्र के लिए जो ट्रेनें वर्तमान में बिलासपुर से संचालित होती हैं, उन्हें दुर्ग से शुरू कर रायपुर होते हुए संचालित किया जाए, ताकि अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।

  3. एसी कोच की मांग: ट्रेन क्रमांक 18236/18235 (बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर/एक्सप्रेस) में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एसी कोच (AC Coach) लगाए जाएं।

 ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय, बिलासपुर जिलाध्यक्ष Pappu Kaushik (पप्पू कौशिक) और राज कशवाहा शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow