Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बलरामपुर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डबरी में गिरने से 6 लोगों की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

बलरामपुर (पंकज शुक्ला)।

बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बुढाबग़ीचा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक बच्ची और एक महिला समेत कुल 6 लोग शामिल हैं।

मृतकों में 4 लोग एक ही परिवार से थे, जो कुसमी विकासखंड के लरिमा के रहने वाले थे। परिवार के लोग दीपावली मनाने गांव आए थे और त्यौहार के बाद वापस सूरजपुर जा रहे थे। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो वाहन में कुल सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है, और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे, जो दीपावली के बाद वापस लौट रहे थे, और इस दौरान यह भयानक हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment