Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त किया गया नियुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं। जशपुर के कलेक्टर रहे रवि मित्तल को अब जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आईएएस जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा मोहला मानपुर और सूरजपुर के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है। सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है और आईएएस अधिकारी एस जयवर्धन को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग की बड़ी जिम्मेदारी: जशपुर के कलेक्टर रहे रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही जन्मेजय महोबे को उनके मौजूदा प्रभार के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

किसे क्या प्रभार मिला, एक नजर में:

  • रवि मित्तल: आयुक्त, जनसंपर्क विभाग
  • जन्मेजय महोबे: संचालक, महिला एवं बाल विकास, अतिरिक्त प्रभार
  • जगदीश सोनकर: संयुक्त सचिव, मंत्रालय
  • मयंक श्रीवास्तव (आईपीएस): गृह विभाग
  • एस जयवर्धन: कलेक्टर, सूरजपुर
  • विजय दयाराम: प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त प्रभार)
  • तुलिका प्रजापति: कलेक्टर, मोहला मानपुर
  • रोहित व्यास: कलेक्टर, जशपुर
  • प्रतिष्ठा ममगाई: सीईओ, जिला पंचायत बस्तर
  • कुमार बिश्वरंजन: उपसचिव, मंत्रालय
  • जयंत नाहटा: सीईओ, जिला पंचायत दंतेवाड़ा

गृह विभाग में भी तबादले: इसके अलावा गृह विभाग में भी अधिकारियों का तबादला हुआ है। रायपुर ट्रैफिक एएसपी ओम प्रकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। वहीं बिलासपुर में तैनात एएसपी नीरज चंद्राकर को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में भेजा गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment