-
शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के लिए मिली पहचान
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और मेघ गंगा ग्रुप के संस्थापक मनीष पारख को राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्राइड ऑफ इंडिया 2025-26’ सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। पारख को यह पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान और व्यावसायिक क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
मेघ गंगा ग्रुप को समर्पित किया सम्मान
सम्मान ग्रहण करने के बाद मनीष पारख ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय मेघ गंगा ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीम के समर्पण और अटूट सहयोग को समर्पित है। गौरतलब है कि मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग का एक अग्रणी व्यावसायिक समूह है, जिसके तहत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL व NABH मान्यता प्राप्त), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD (द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन) और FADE जैसे कई संस्थान संचालित हैं।
‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान से बदली सूरत
पारख द्वारा पिछले दो वर्षों में शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान के तहत उन्होंने गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और वाई शेप ब्रिज स्थित चौक का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया। स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उन्हें पूर्व में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए उन्हें धन्वंतरि अवार्ड भी मिल चुका है।
स्वास्थ्य और शिक्षा में तकनीकी विस्तार
ग्रुप ने हाल ही में TISD, FADE, वन्नाकम (VANNAKHAM) और चॉकलेट स्टोरी जैसे नए उपक्रमों की शुरुआत की है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीनतम तकनीक और उच्च स्तरीय मशीनों का इंस्टॉलेशन किया गया है, जिससे क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं में इजाफा हुआ है।
उपलब्धि से मिली नई प्रेरणा
पुरस्कार प्राप्त करने पर मनीष पारख ने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी असली पूंजी है। यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें समाज और शहर के विकास के लिए और अधिक जिम्मेदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।









