Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रेप के बाद शादी, फिर हुआ फरार… पत्नी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कानपुर।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर गुरुवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति, सिपाही अभिषेक मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि पहले अभिषेक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शिकायत की तो मजबूरी में 4 मई 2023 को शादी कर ली। 5 मई 2023 को शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ, लेकिन इसके बाद से पति गायब है।

यूनिवर्सिटी क्रांति के दौरान हुई थी मुलाकात

महिला ने बताया कि वह पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। यूनिवर्सिटी में एक क्रांति के दौरान उसकी मुलाकात सिपाही अभिषेक मौर्य से हुई। आरोप है कि अभिषेक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया। महिला का कहना है कि शादी केवल जेल जाने से बचने के लिए की गई थी। शादी के बाद से अभिषेक फरार है।

पुलिस कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

महिला ने पनकी थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस अभिषेक को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिसकर्मी न तो शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं और न ही कार्रवाई कर रहे हैं। महिला ने रोते हुए बताया कि वह चार महीने से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन उसे केवल निराशा हाथ लगी।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर हंगामा

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर महिला ने हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिला को अंदर बुलाया गया, जहां उसकी शिकायत को सुना गया। इसके बाद उसे महिला थाने भेजा गया।

पुलिस करेगी सिपाही के खिलाफ जांच

पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर अंकिता सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू की जाएगी। जांच के आधार पर सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment