-
रामकृष्ण परमहंस कोटा वार्ड 20 में युवा चेहरा ने दी मजबूत दावेदारी
रायपुर (ओम दर्पण) ।
रामकृष्ण परमहंस कोटा के वार्ड नंबर 20 में पार्षद पद के लिए युवा नेता मनोज गोपाल (मीत) का नाम तेजी से सुर्खियों में है। मीत की मिलनसार छवि, कर्मठता, और ईमानदारी ने उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है। वार्ड में लगातार जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने, शिविर लगाने, और मूलभूत समस्याओं को हल करने की उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
समाजिक कार्यों में रही है सक्रियता
मगधा यादव समाज से जुड़े मीत ने समाजसेवा और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाई है। स्वच्छता अभियान, रोजगार के अवसर, और युवाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों ने जनता का विश्वास जीत लिया है।
मीत का मानना है कि, “नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव है।” स्थानीय लोग उनकी सादगी और समर्पण को सराहते हैं।
जनता की आवाज: “इस बार चाहिए युवा नेतृत्व “
क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है, “मीत जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को पार्षद चुनकर हम अपने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं।” मीत ने भी स्पष्ट किया है कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।
मीत की प्राथमिकताओं में क्षेत्र का समग्र विकास, स्वच्छता, और युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयास शामिल हैं। उनकी उम्मीदवारी ने वार्ड 20 के चुनाव में नई ऊर्जा का संचार किया है, और क्षेत्रीय जनता उनसे विकास के नए आयामों की उम्मीद कर रही है।










