Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पहलगाम हत्याकांड पर राजपूत क्षत्रिय महासभा का आक्रोश, विरोध में सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की नृशंस हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी क्रम में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ 1282 के केंद्रीय पदाधिकारी और संयुक्त रायपुर के तीनों अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर घटना की कड़ी निंदा की।

ज्ञापन सौंपा, न्याय की मांग

प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हमला एक कायराना और अमानवीय कृत्य है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस मौके पर महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज भूवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सहसचिव सत्येंद्र सिंह राजपूत, उप सचिव घनश्याम सिंह, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव जितेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा सचिव महेंद्र सिंह, महिला सचिव मधुबाला सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व महासचिव विष्णु सिंह बघेल, पूर्व प्रचार सचिव सुरेश सिंह और लव सिंह, आई के सिंह, मोरध्वज सिंह, विनोद सिंह सहित वरिष्ठ महिला, पुरुष और युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी उपसमितियों से की अपील

महासभा ने छत्तीसगढ़ की सभी 37 उपसमितियों के अध्यक्षों से अपील की है कि वे भी इस जघन्य घटना की निंदा करते हुए अपने स्तर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें, ताकि दोषियों को शीघ्र और सख्त सजा मिल सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow