Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मितानिन बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, भारी बारिश के बावजूद उमड़ीं भावनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

 

 

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कोठीघर में रक्षाबंधन पर्व मनाने जुटीं 500 मितानिन बहनें

रक्षाबंधन, मितानिन बहनें, टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

भारी बारिश की परवाह न करते हुए, सरगुजा के विभिन्न हिस्सों से लगभग 500 मितानिन बहनें कोठीघर में रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए एकत्रित हुईं। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मितानिन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सरगुजिहा भाषा में भाई के सम्मान में गाए जाने वाले गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया। सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन के दिन वे भोपाल में थे, लेकिन उनके दिल में मितानिन बहनों की यादें थीं। उन्होंने कहा, “भारी बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में आप बहनों का यहां आना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी मितानिन बहनें अभी भी बरसात में नदी-नाला पार कर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके लिए मैं अभी तक नदी नालों को बांधने का पूरा काम नहीं कर पाया हूं, लेकिन मैं संकल्प लेता हूं कि यह काम जल्द ही पूरा करूंगा। यही एक भाई के रूप में उनके प्रति मेरी सच्ची भेंट होगी।”

इस भावुक समारोह में मितानिन बहनों ने सिंहदेव के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को भी राखी बांधी। यह पूरा कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर अंतिम राखी बंधने तक चला।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment