Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मकर संक्रांति पर बच्चों को खुशियों की पतंग, विधायक गजेन्द्र यादव ने बढ़ाई पर्व की मिठास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • बच्चों ने कहा – Thank You विधायक जी!

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

मकर संक्रांति का पर्व इस बार बच्चों के लिए बेहद खास बन गया। शहर के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव ने बच्चों को न केवल मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके हाथों में खुशियों की पतंगें भी थमाई। यह दृश्य शिक्षक नगर के प्रभात टॉकीज चौक पर देखने को मिला, जब भ्रमण के दौरान बच्चों ने विधायक को देखकर उत्साह में आवाज लगाई।

विधायक गजेन्द्र यादव तुरंत गाड़ी से उतरकर बच्चों से मिले। बच्चों ने मकर संक्रांति की बधाई देते हुए उनसे पतंग की मांग की। इसके बाद विधायक गजेन्द्र यादव पास की दुकान पर बच्चों को लेकर गए और उनकी पसंद की पतंग व मांजा दिलवाया। बच्चों के चेहरों पर खुशियां देखते ही बन रही थीं।

पतंग हाथ में आते ही बच्चों ने विधायक गजेन्द्र यादव को घेर लिया और फोटो खिंचवाई। बच्चों ने कहा, “Thank You विधायक जी!” बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि कुछ महीने पहले विधायक यादव ने उन्हें बैट, बॉल और क्रिकेट किट भेंट की थी, जिसका वे रोज अभ्यास करते हैं। बच्चों ने उन्हें अपने साथ क्रिकेट खेलने का निमंत्रण भी दिया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने क्या कहा?

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, “मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख पर्व है। यह न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ये पर्व खुशियां और उमंग लाते हैं। ऐसे अवसरों पर दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।”

उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता है।

बच्चों के चेहरे पर खुशियां

बच्चों के लिए यह दिन खास था। विधायक गजेन्द्र यादव के साथ समय बिताकर वे काफी खुश नजर आए। पतंग और मांजा पाकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई। बच्चों ने कहा कि विधायक के साथ का यह पल उनके लिए यादगार बन गया है।

 

 

news paper editing
previous arrow
next arrow