

थानखमहरिया (रोहितास सिंह भुवाल)।
ग्राम पंचायत सौरि में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से मुक्ति धाम निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मुक्ति धाम निर्माण के लिए 3 लाख 90 हजार की अतिरिक्त राशि की घोषणा की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश जोशी ने की, और विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकनाथ पटेल, गोवेंद्र पटेल (सभापति), पुननी तोरण यादव (मंडल अध्यक्ष), और दर्रि ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे। अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों में राजेश ठाकुर (महामंत्री), पूरन कश्यप (महामंत्री), राजेश राजपूत, आदर्श जोशी, चंद्रशेखर सिंह, संजय पटेल, बल्लू पाल, युवराज साहू, दिहु साहू, वशु बेस, दोलत योगी, हेमन्त साहू, टोशू वर्मा, टिकम् अग्रवाल, खेलवन साहू, हरीश चन्द्र, लुकेश् अग्रवाल, बसंत पाटिल, राजकुमार, भोजराज सिंह, रवि निषाद, नेत राम ध्रुवे मौजूद रहे।
समस्त पंच गण और ग्रामवासी भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल और उत्साहपूर्ण बना दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम पूरे विधिपूर्वक संपन्न हुआ, और उपस्थित ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण निर्माण के प्रति आभार व्यक्त किया।





