Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा में विधायक राजमहंत कोर्सेवाड़ा ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

अहिवारा विधायक राजमहंत कोर्सेवाड़ा विकास कार्य लोकार्पण

 

 

  • अहिवारा में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण;
  • सीसी रोड निर्माण की 10 लाख रुपये की घोषणा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
अहिवारा के ग्राम बोडेगांव में विधायक राजमहंत कोर्सेवाड़ा ने आज कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, प्रेमसागर चतुर्वेदी, संसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, बोडेगांव सरपंच प्रतिभा देवांगन, मिथिलेश कश्यप महामंत्री, भीष्म मढ़रिया महामंत्री, अश्विनी टंडन, अग्रलाल जोशी (रिटायर्ड सेशन जज), सरपंच रवेली डीह सुनीता दुबे, रिटायर्ड एडिशनल एसपी बीएल कुर्रे और डॉक्टर पर्वती कुर्रे सहित स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया:

  1. सतनाम पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, जिसकी लागत 5 लाख रुपये।
  2. शासकीय मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण का लोकार्पण, 12 लाख रुपये।
  3. कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, 10 लाख रुपये।
  4. हॉट बाजार शेड निर्माण का भूमि पूजन, 19 लाख 50 हजार रुपये।
  5. महामाया मंदिर में चेकर टाइल्स का लोकार्पण, लागत 7 लाख रुपये।
  6. शासकीय उचित मूल्य दुकान का निर्माण कार्य का लोकार्पण, 12 लाख रुपये।

विधायक राजमहंत कोर्सेवाड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महतारी वंदन योजना में माताओं और बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा, “हमारा नारा था – ‘अब नहीं सहीबो, बदलके रहीबो’, और जनता ने इसी नारे पर भरोसा कर कांग्रेस सरकार को बदल दिया।” उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र से गरीबों के लिए कच्चे मकानों के निर्माण के लिए आया हुआ आवास का पैसा पूर्व कांग्रेस सरकार लौटा चुकी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान देने का वादा निभाते हुए 18 लाख से अधिक आवासों का निर्माण शुरू करवा दिया है।

विधायक ने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों का दो साल का बोनस भी दिया है, जो कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया था।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोडेगांव की सरपंच प्रतिभा देवांगन ने विधायक से सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की मांग की, जिसे विधायक ने मंजूर कर घासिया निशाद से गौतम जैन के गोदाम तक सीसी रोड बनाने की घोषणा की।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment