Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को मातृशोक, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग।

दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर की माताजी, श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर के निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बड़ी धूमधाम से हुआ, जिसमें प्रदेश के मंत्री, विधायक, और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, साथ ही परिवारजन और स्थानीय लोग शामिल हुए। भाजपा, कांग्रेस, और अन्य दलों के प्रतिनिधि, साथ ही ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इस शोकसभा में शामिल हुए।

विधायक निवास गजानंद मंदिर के पास स्थित आर्यनगर में दुर्ग शहर के प्रमुख प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने मातृशोक में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान, मोहम्मद नसीम फारूकी, धर्मेन्द्र गुप्ता, रोहितास सिंह भुवाल, प्रशांत सिंह राजपूत और ईश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समाचार पत्र “ओम दर्पण” के संपादक रणविजय सिंह ने भी दिवंगत श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रध्दांजली अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow