Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गंगापुर शराब दुकान का स्थानांतरण: विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित मांग पूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • वर्षों से लंबित जनता की मांग पर विधायक राजेश अग्रवाल की सक्रियता से गंगापुर शराब दुकान का स्थानांतरण

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर में बहुचर्चित गंगापुर शराब दुकान का स्थानांतरण आज से प्रारंभ हो गया है। विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में, वर्षो से चली आ रही लोगों की मांग को आखिरकार पूरा किया गया। गंगापुर क्षेत्र के निवासियों ने लंबे समय से इस शराब दुकान का विरोध किया था, क्योंकि यह क्षेत्र शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों से घिरा हुआ है, जिसमें बाल संप्रेषण गृह, कन्या परिसर विद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, मूक वधिर एवं घुमंतू बच्चों का विद्यालय, और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

शराब दुकान का विरोध और स्थानांतरण:

विशुनपुर क्षेत्र में शराब दुकान को स्थानांतरित करने के निर्णय के बाद भी क्षेत्रीय जनता ने इसका विरोध जारी रखा। विधायक राजेश अग्रवाल ने जनता की भावनाओं को समझते हुए, आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारियों से इस मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक का मानना है कि विशुनपुर भी एक रहवासी क्षेत्र है और वहां भी कई शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर मौजूद हैं, इसलिए वहां शराब दुकान खोलना उचित नहीं होगा।

प्रतीक्षा बस स्टैंड के पीछे नई शराब दुकान:

विधायक राजेश अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और निगम आयुक्त को निर्देश देते हुए बताया कि प्रतीक्षा बस स्टैंड के पीछे स्थित निगम द्वारा निर्मित दुकानों में शराब दुकान का संचालन किया जाए। यहां पर नजदीक ही पुलिस चौकी भी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिलेगी और नगर निगम को किराए के रूप में आर्थिक लाभ भी होगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment